गिरडीह, जनवरी 24 -- गिरिडीह। देवरी प्रखंड के कोदम्बरी में नेताजी चौक पर सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेएमएम के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा दिग्गज नेता थे। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। नेता तो देश में कई हुए लेकिन नेताजी के नाम से सुभाष चन्द्र बोस को ही दुनियां जानती है। उन्होंने कहा कि नेताजी चौक का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। लाइट और सीढ़ी की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में झामुमो के केन्द्रीय कमेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.