रांची, मई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। खूंटी स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप की शुरुआत मंगलवार को हुई। 21 मई तक चलने वाले इस कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तीरंदाजी, खेलकूद, कला, संस्कृति व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में पारालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी व मुख्य संरक्षक विजय कुमार दत्ता ने कैंप का उद्घाटन किया। अतिथियों ने विद्यालय में चल रहे तीरंदाजी प्रशिक्षण का अवलोकन किया। जटाशंकर चौधरी ने कहा कि झारखंड के बच्चे प्रतिभा के धनी हैं। इन्हें मार्गदर्शन और सही अवसर मिले तो ये हर उपलब्धि हासिल कर झारखंड का नाम रौशन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कांके में कैंप शुरू विजय कुमार दत्ता ने बच्चों को मुख्यधारा से जोड़न...