हल्द्वानी, जुलाई 17 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल हल्दूचौड़ में शुक्रवार से दो दिवसीय बाल फिल्म समारोह शुरू हो गया है। रचनात्मक शिक्षक मंडल की पहल पर आयोजित फिल्म समारोह में बच्चों को सिनेमा के माध्यम से देशभक्ति, संवेदनशीलता और बाल मनोविज्ञान को समझाना है। फिल्म समारोह की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू की पुस्तक भारत एक खोज पर आधारित श्याम बेनेगल निर्देशित टीवी सीरियल के भारत माता की जय एपिसोड से हुई। इसके बाद फिल्म समारोह संयोजक नवेंदु मठपाल ने बच्चों को फिल्म में आवाज और चित्रों के संयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह एक फिल्म संवाद के बिना भी भावनाओं को व्यक्त कर सकती है। इसके बाद ऑस्कर पुरस्कृत फ्रांसीसी लघु फिल्म द रेड बैलून दिखाई गई। 1956 में अल्बर्ट लैमोरिस निर्देशित 34 मिनट की यह फिल्म...