चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा। जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया झारखंड के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई इस ग्रेडिंग परीक्षा में विद्यालय से चयनित 60 छात्राओं को बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में शामिल किया गया। इस परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन,काता,कुमीते के परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक एवं मौखिक परीक्षा भी ली गई ।इस परीक्षा को जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट 6वीं डिग्री जापान के देखरेख में संपन्न हुई। इस परीक्षा को सफल बनाने में सेंपाई अंशु विश्वकर्मा ब्लैक बेल्ट प्रथम डिग्री जापान का महत्वपूर्ण भूमिका रहा। कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सरस्वती सरदार ,अनीता सोय, शिवानी लुगुन एवं म...