पिथौरागढ़, जनवरी 23 -- डीडीहाट,संवाददाता। नगर में आजादी के नायक सुभाष चन्द्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सूरज प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी बोस की 129 वीं जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह डसीला को भी याद कर श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल व अन्य अथितियों ने नेताजी सुभाष बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। चुफाल ने कहा कि नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कहा देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले सेनानियों के आदर्शो पर चलकर श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण सम्भव हैं। यहां ग्राम प्रधान मनोज भंडारी, काजल साह, एसएचओ संजय जोशी, आरके साहू, जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.