सिमडेगा, जनवरी 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। महिला जिला कांग्रेस के द्वारा शुक्रवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 130 वीं जयंती के मौके पर उन्हें याद किया गया। मौके पर महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान का कोई सानी नहीं है। वे एक साहसी और स्वतंत्रता के प्रति अति उत्साहित नेता थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता, समानता, राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि नेता जी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि था। मातृभूमि को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपनी सेना आजाद हिंद फौज बनाने का रास्ता चुना। राष्ट्रभक्ति एवं स्वतंत्रता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए बर्लिन में फ्री इंडिया सेंटर की स्थापना और आजाद हिंद रेडियो की शुरुआत कर सवतंत्रता आंदोलन को आगे बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.