दुमका, जनवरी 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेताजी की प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में लॉज प्रमुख दीप तिवारी ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवन देशभक्ति, त्याग, साहस और निडर नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण है। मौके पर मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री दुमका हिमांशु दुबे, एसएफडी प्रमुख अनुप दत्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन, नवल कपारी, कॉलेज अध्यक्ष अमन सेन, शुभंकर झा, समिट यादव सहि...