रामगढ़, जनवरी 23 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रामगढ़ जिले में श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के सुभाष चौक सहित सीएन कॉलेज रोड और मरार स्थित रामा ग्लास परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में नेताजी के राष्ट्र के प्रति अद्वितीय योगदान को याद किया गया। शहर के सुभाष चौक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए...