रुद्रपुर, जनवरी 23 -- रुद्रपुर। आजाद हिंद फौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर अंतर्गत खेड़ा स्थित पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे महान क्रांतिकारी थे। जिन्होंने आजादी की लड़ाई को नई दिशा और नई ऊर्जा दी। उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का भाव आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.