हापुड़, जनवरी 22 -- नगर के शाहपुर रोड स्थित देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में आस्था, देशभक्ति और शिक्षा के अनूठे संगम के रूप में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति भाषण, नाटक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षिका शिवानी चौहान ने नेताजी के जीवन, उनके संघर्ष और देशप्रेम पर प्रकाश डालते हुए बसंत पंचमी के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी को कला और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका छात्र जीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.