पलामू, अगस्त 18 -- मेदिनीनगर। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस महान क्रांतिकारी एवं देशभक्त थे। उनका निधन 18 अगस्त 1945 ई.को हुआ था। हालाकि उनका निधन रहस्मय बना हुआ है। नेता जी स्वतंत्रता संग्राम के पहली पंक्ति के नेता थे। आजादी की लड़ाई उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश की आजादी के लिए नेता जी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की। कार्यक्रम में शिवनारायण साव,सुरज कुमार, नीरज कुमार, विकास कुमार, पंजक कुमार, हरिभजन कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- क्रांतिकारी विचारधारा के नेता थे बोस यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने नेताजी सुभाषचंद्र को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- नेताजी ...