बेगुसराय, जनवरी 23 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुए। उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों में बच्चों के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से सुभाष चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी के ईडी सत्यप्रकाश, एसपी मनीष, डीडीसी आकाश चौधरी, एडीएम बृजकिशोर चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार सिंह, मो. अहसन, दिलीप सिन्हा, पूर्व मुख्य पार्षद आलोक कुमार अग्रवाल व अन्य थे। मंझौल से ए.सं. के अनुसार एवीबीपी उत्तर बेगूसराय जिला केंद्र मंझौल नगर इकाई की ओर से शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.