मिर्जापुर, फरवरी 12 -- विंध्याचल। अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़ीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजशी चौधरी ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उनके साथ पांच सदस्यीय दल भी धाम यात्रा पर उपस्थित रहा। दर्शन-पूजन विंध्याचल के पंडा आचार्य अगस्त्य द्विवेदी ने कराया। नेताजी की प्रपौत्री राजशी चौधरी ने बताया कि वह मथुरा से मां विंध्यवासिनी धाम की यात्रा पर आई हैं। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में आकर मन अत्यंत प्रफुल्लित और आध्यात्मिक ऊर्जा से मन को अद्भुत शांति मिली है। उन्होंने त्रिकोण परिक्रमा करते हुए काली खोह, मां अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर मातारानी के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। नेताजी के प्रपौत्री के धाम में आगमन की सूचना पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासी उत्सुकता बनी रही। दर्शन के दौरान मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.