नेताजी पर टिप्पणी से नाराज टीयूसीसी, डीएम को सौंपा ज्ञापन
कन्नौज, अगस्त 31 -- कन्नौज, संवाददाता l नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने टिप्पणी करने वाले पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद व राज्यसभा सदस्य अनंत महाराज (नगेन्द्र राय) के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही जापान के रेंकोजी मंदिर में रखी नेताजी की अस्थियों की प्रमाणिकता की दोबारा जांच कराने की मांग उठाई। टीयूसीसी पदाधिकारियों ने कहा कि नेताजी देश के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नायकों में शामिल रहे हैं। उनके सम्मान और योगदान को लेकर किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। संगठन ने नेताजी की मृत्यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.