देवरिया, जनवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मालवीय रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा जैसे जोशीले नारो से भारतवासियों को जागृत कर ब्रिटिश हुकूमत की नींद उड़ा दिया। आजादी के लड़ाई के बहादुर सिपाही नेताजी की जयंती को पूरा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा नेताजी की जीवनी और कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है। अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.