रामपुर, मई 22 -- रामपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग अधिक करें। जहां मेट्रो का संचालन है, वहां मेट्रो से व अन्य स्थानों पर बस आदि से। लेकिन रामपुर में नेताजी को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना पसंद नहीं है। जी हां, रोडवेज विभाग के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- ईंधन बचत का संदेश, सांसद भट्ट बस से दिल्ली रवानाजनप्रतिनिधियों की यात्रा रामपुर में पिछले 20 साल से मंत्री,सांसद, विधायक, जिपं अध्यक्ष, आदि ने बस की सीढ़ी नहीं चढ़ी है। जबकि रोडवेज की एसी व साधारण बसों में जनप्रतिनिधियों व पूर्व जनप्रतिनिधियों के लिए सीट आरक्षित होती है। रोडवेज बसों में सांसद, विधायक, वरिष्ठ नागरिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दिव्यांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार और पूर्व ...