हजारीबाग, जनवरी 23 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा का नारा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की स्वाधीनता के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया । उनके नेतृत्व में आजाद हिन्द फौज ने अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया । चलो दिल्ली के नारे और नेताजी को प्रेरणा से आजादी का संघर्ष और तेज हो गया । उन्होंने बताया कि नेताजी के जय हिंद के उद्घोषक ने आजादी के लिए एक नई ऊर्जा का संचार किया । मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.