आजमगढ़, मार्च 1 -- आजमगढ़। कंधरापुर इलाके के अनवरगंज में स्थित पीडीए भवन में संगठन की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता इंजीनियर सुनील यादव ने कहा कि कार्यकर्ता सपा को कभी निराश नहीं करेंगे। हम सभी संघर्ष करते हुए नेताजी मुलायम सिंह यादव के सपनों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर हमें पंद्रह दिन और मेहनत करनी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि एसआईआर में उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा नाम आजमगढ़ में कटने वाले हैं। यह चिंता का विषय था। करीब एक महीने तक मंथन के बाद हमने इस पर काम करना शुरू किया। जब एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई तो हम प्रदेश में सबसे लास्ट पायदान पर थे और अब सबसे टॉप पर पहुंच गए। हमें हर बूथ पर अपना वोट बचाना है। इसके लिए तैयार रहना होगा। यह सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारी की जिम्मेदारी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.