कोडरमा, जनवरी 24 -- कोडरमा। कौंन्डिनिया पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। विद्यालय परिवार द्वारा देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फौज के नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। राजीव रंजन सिंह ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस की जयंती राष्ट्रीय स्तर पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है और देश के प्रति उनका त्याग व बलिदान इतिहास में सदा अमर रहेगा। प्राचार्य संजय सिन्हा ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के संदेश के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.