रांची, जनवरी 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कुलपति ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन साहस, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। सबने नेताजी के जीवन, संघर्ष और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.