गोरखपुर, जनवरी 24 -- गोरखपुर। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ), गोरक्ष प्रांत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को अनोखे अंदाज में मनाएगा। संगठन इस अवसर पर रविवार को साहस यात्रा निाकल रहा है। यह एक साइकिल यात्रा होगी। यह साइकिल यात्रा रविवार को सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह साइकिल यात्र बीआरडी मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर एम्स में संपन्न होगी। इस साहस यात्रा में बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र, चिकित्सक एवं स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...