सासाराम, अगस्त 18 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को नौहट्टा डिग्री कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शिक्षकों व कर्मियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुलानुशासक डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं में देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाई। उनका संघर्ष और राष्ट्रप्रेम आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने की सीख देता है। यह भी पढ़ें- नेता जी सुभाषचंद्र बोस की मनायी गई 81वीं पुण्य तिथि मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा, डॉ. जूली सिंह, डॉ. अर...