नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर त्यागराज स्टेडियम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सहभागिता की। उन्होंने रक्तदान करने आए लोगों का हौसला बढ़ाया और उनकी सेवा भावना की प्रशंसा की। कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, बड़ी संख्या में आम नागरिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें देशप्रेम और त्याग की प्रेरणा देता है। उनकी याद में रक्तदान करना मानवता की सेवा का सबसे बेहतरीन तरीका है। इस रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जहां 1000 से अधिक नागरिकों ने अपना पंजीकरण कराया और कुल 900 यूनिट रक्त जमा किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.