गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सहजनवा में बुधवार को प्रदूषण और दूसरी समस्याओं को लेकर हुए प्रदर्शन से पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं के हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला अब पार्टी के भीतर ही बहस का मुद्दा बन गया है। सोशल मीडिया पर हाउस अरेस्ट की सूचना व फोटो पोस्ट करने वाले नेताओं पर सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने ही पार्टी के पदाधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए इसे आंदोलन की कमजोर करने की कोशिश और दिखावा बताया।नगीना प्रसाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा कि पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ऐसे पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ताओं को कायर मानते थे, जो आंदोलन से पहले ही हाउस अरेस्ट होने की बात प्रचारित करते हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल किल्लत पर सपा का प्रदर्शन, कई नेता हाउस अरेस्ट...