नेताजी एक्सप्रेस में यात्री की मौत, इटावा जंक्शन पर उतारा गया शव
इटावा औरैया, जुलाई 6 -- इटावा। नेताजी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक यात्री की मौत हो गई। मृत यात्री किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद अपने परिवार के साथ बिहार स्थित अपने घर जा रहा था। जंक्शन पर ट्रेन रुकने के बाद रेलवे और स्थानीय पुलिस की मदद से यात्री को उतार कर जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले 44 वर्षीय अरुण कुमार का कुछ दिन पहले दिल्ली के अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इलाज के बाद डॉक्टरों की अनुमति मिलने पर वह अपनी पत्नी पुष्पा देवी और बेटी गीतांजलि के साथ नेताजी एक्सप्रेस से अपने घर बिहार जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल ने आरपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.