फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- हावड़ा से कालका जा रही नेताजी एक्सप्रेस को गुरुवार की शाम अचानक रोकना पड़ गया। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के निकट एक शराबी आया और ट्रैक पर लेट गया। उसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्रेन करीब 30 मिनट तक स्टेशन से पहले चंद्रवार गेट के पास खड़ी रही। शव हटवाने के बाद ट्रेन आगे रवाा हो सकी। इससे पीछे से आ रहीं कई ट्रेनें अपने पिछले स्टेशनों पर रोकनी पड़ गईं। जीआरपी इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कालका जा रही नेताजी एक्सप्रेस जब फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी तभी चंद्रवार गेट के निकट चालक ने ट्रेन को रोक दिया। बताया कि एक यात्री ट्रेक पर आकर लेट गया था। यात्रियों ने नीचे उतरकर देखा तो युवक ट्रेन के नीचे आकर कट गया था। सूचना पर डायल-112 पुलिस के अलावा जीआरपी टीम भी मौके...