नेताजी एक्सप्रेस का किराया अब कम
कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर जाने वाली नेताजी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर सोमवार से बदल रहा है। यह अब सिर्फ एक्सप्रेस बनकर चलेगी l 200 किमी दूरी की यात्रा करने की बाध्यता भी समाप्त हो जाएगी। इस ट्रेन का सुपरफास्ट श्रेणी का दर्जा समाप्त खत्म हो जाएगा। गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर में स्पेशल ट्रेन का दर्जा खत्म कर मेमू कर दिया गया है। यह ट्रेन सोमवार को आएगी जिसमें 12 कोच मेमू के रहेंगे। 12311 नेताजी एक्सप्रेस का नंबर अब 13051 और 12312 डाउन का बदलकर 13052 होगा। इससे यात्रियों को अब कम किराया देना पड़ेगा। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कई ट्रेनों का दर्जा बदला गया है जिनमें नेताजी एक्सप्रेस और गोविंदपुरी-अलीगढ़ पैसेंजर भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.