बरेली, दिसम्बर 8 -- कांग्रेस की मासिक बैठक रविवार को प्रेस क्लब में हुई जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया। इस दौरान गुटबाजी का मुद्दा हावी रहा और ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करने की बात कही गई। बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने जा रही राहुल गांधी की रैली में भागीदारी पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ नेता बड़े नेताओं के आने पर चेहरा दिखाते हैं लेकिन बाद में नजर नहीं आते। ऐसे नेताओं के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई के लिए हाई कमान को लिखा जाएगा। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि एसआईआर के कार्य में अगर किसी को भी कोई परेशानी आती है तो वह पार्टी कार्यालय आकर बता सकता है। इस दौरान जिया उर रहमान, नाहिद सुल्तान, सुरेश चंद्र वाल्मीकि, मुजम्मिल रजा खान, मोबिन अंसारी, सुरेश द...