नेताओं की बढ़ रही संपत्ति, जनता महंगाई से परेशान
चंदौली, मई 29 -- चंदौली, संवाददाता। चंदौली नगर स्थित कांग्रेस के चंद्रा भवन त्रिपाठी कार्यालय पर शुक्रवार को जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार में शामिल सांसदों, विधायकों एवं मंत्रियों की आय और संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोगों की संपत्ति लगातार बढ़ रही है, जबकि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ने महोबा में दलित छात्रा के अपहरण और 16 दिनों तक बंधक बनाए जाने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद कोई भी सत्ताधारी नेता पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा, जिससे सरकार की संवेदनहीनता उजागर होती है।उन्होंने यह भी पढ़ें- दलित रेप पीड़िता को कब मिलेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.