देहरादून, मार्च 14 -- देहरादून। उत्तराखण्ड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के आह्वान पर महानगर देहरादून इकाई ने द्रोण चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया। पार्टी नेताओं का आरोप है कि उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी और पुष्पेश त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी को नजरबंद किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। कार्यकर्ताओं ने इसे पूरी तरह अलोकतांत्रिक और जनभावनाओं के खिलाफ बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.