लातेहार, अगस्त 2 -- लातेहार, संवाददाता प्रतिनिधि। झारखंड राज्य वॉलीबॉल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नेतरहाट आवासीय विद्यालय पहुंचकर प्राचार्य संतोष कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के सचिव उत्तम राज एवं वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक शेखर बोस ने किया। बैठक में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने तथा खेल प्रतिभाओं के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्राचार्य संतोष कुमार ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है। यहां क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों का नियमित प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Gangapar N...