गुमला, मार्च 21 -- घाघरा। प्रखंड मुख्यालय के नेतरहाट रोड पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया। घायलों में विशनपुर चेड़ा निवासी महेश्वर खेरवार, सलगी भूड़िया टोली निवासी तेतरी देवी और परमेश्वर लोहरा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार परमेश्वर लोहरा अपनी मां तेतरी देवी को बाइक से घाघरा ला रहा था। इसी दौरान खड़ी गाड़ी के पास से सड़क पार कर रहे महेश्वर खेरवार को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...