लातेहार, मई 8 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट स्थित जंगल वाल फेयर स्कूल परिसर में शुक्रवार को गांव-सरहुल पूजा महोत्सव हर्षोल्लास संपन्न हुआ। पूजा समारोह में गांव और क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मांदर की थाप, पारंपरिक नृत्य और गीत-संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। सरना पूजा समिति के अध्यक्ष बैगा रंजीत बृज्या एवं सहयोगी तोंडवा बृजिया ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य एस्टेला नागेशिया उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि मुखिया रामबिशुन नागेसिया, पूर्व पंसस अजय प्रसाद, पूर्व मुखिया सुधीर बृजिया पंचायत समिति सदस्य चांदनी भगत, वार्ड सदस्य संध्या टोप्पो, कार्यकर्ता बबलू गजेंद्र, तेज नारायण किसान,रमेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.