सराईकेला, अप्रैल 19 -- खरसावां। झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के दौरान कुमार संभवम् पर आधारित हर-पार्वती, भगवान श्रीकृष्ण के शाश्वत प्रेम पर आधारित राधा-कृष्ण, मानव जीवन के संघर्ष को दर्शाता धीवर (मछुआरा) और देशभक्ति से ओतप्रोत पताका नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित गुरु तपन कुमार पटनायक ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की आत्मा ही नहीं, बल्कि इसकी आध्यात्मिक पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.