लातेहार, मार्च 11 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। झारखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट पूरे देश में अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। हर साल हजारों पर्यटक यहां घूमने पहुंचते हैं और सरकार भी नेतरहाट को पर्यटन हब बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है,लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आती है। नेतरहाट पंचायत के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यहां न अच्छी सड़क है, न साफ पानी की व्यवस्था और न ही बिजली की समुचित सुविधा। सबसे बड़ी समस्या सिरसी से नेतरहाट जाने वाली सड़क की है, जिसकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यह सड़क अब लोगों के लिए जानलेवा बन गई है। सिरसी से नेतरहाट जाने वाली सड़क जगह-जगह से पूरी तरह टूट चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े और नुकीले पत्थर बाहर निकल आए हैं, जिससे वाहन चलाना तो दूर पैदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.