लातेहार, मई 21 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रशासन द्वारा संरक्षित क्षेत्र की सीमा के निकट हो रहे निर्माण कार्य की जांच के क्रम में नेतरहाट में निर्माणाधीन एक होटल को सील कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि होटल निर्माण आवश्यक वैधानिक अनुमति एवं क्लियरेंस से संबंधित जांच पूरी होने तक बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- डीएम ने स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण किया जांच प्रक्रिया निर्माणाधीन होटल नेतरहाट निवासी सुजीत उरांव का बताया जाता हैं। जांच टीम में एसडीएम बिपिन कुमार दुबे,नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस बल के जवान, वन विभाग के कर्मी मौके पर मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर निर्माण संबंधी दस्तावेजों और अनुमति की स्थिति की समीक्षा की। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, संबंधित निर्माणाधीन होटल संरक्षित क्षेत्र की सीमा से लगभग ए...