लातेहार, अप्रैल 22 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट की घाटी पिछले 10 दिनों से भीषण आग की चपेट में है। जंगल में लगी आग लगातार फैलती जा रही है। अब इसका असर आसपास के गांवों के साथ-साथ मुख्य बाजार क्षेत्र तक भी पहुंच गया है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नेतरहाट के मुख्य बाजार से अब आग की लपटें साफ देखी जा रही हैं। बाजार से महज करीब 150 मीटर की दूरी पर ही जंगल धधक रहा है। जिससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। हवा का एक हल्का झोंका भी जंगल में लगी आग के धुएं और चिंगारी रिहायशी इलाकों तक पहुंचा सकती है। यह भी पढ़ें- कौसानी के आसपास के जंगल धधक रहे ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने के 10 दिन बाद भी वन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। आग धीरे-धीरे रिहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.