रांची, सितम्बर 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेतरहाट की पहाड़ियों में उगने वाली प्रीमियम गुणवत्ता की नाशपाती अब स्थानीय हाट-बाजारों से निकलकर संगठित और बड़े बाजारों तक पहुंच रही है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के सेतु (स्केलिंग एंड एनाब्लिंग फॉर ट्रेड अपलिफ्टमेंट) सेल की पहल से महिला-नेतृत्व वाले किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से किसानों को संस्थागत खरीदारों से जोड़ा जा रहा है। इस पहल के तहत अब तक करीब 5 मीट्रिक टन उच्च गुणवत्ता की नाशपाती संगठित खरीदारों तक पहुंचाई जा चुकी है, जबकि लगभग 10 मीट्रिक टन नाशपाती की एक और खेप असम के गुवाहाटी भेजने के लिए तैयार की जा रही है।

बाजार उपलब्धता जेएसएलपीएस की इस पहल में केवल बाजार उपलब्ध कराने पर ही नहीं, बल्कि पूरी वैल्यू चेन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया ह...