लातेहार, अप्रैल 18 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में पूर्व छात्रों का एक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पूर्व छात्र शामिल हुए। जिनमें कई प्रतिष्ठित आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया। जहां पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय के दिनों की स्मृतियों को साझा किया और आपसी संबंधों को और सुदृढ़ किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवक कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के अंतर्गत स्टारलाइट इंटरनेशनल चैरिटेबल सोसायटी के कला दल संध्या सबीना किंडो द्वारा मनमोहक उरांव लोक नृत्य की प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.