लातेहार, अगस्त 30 -- नेतरहाट आवासीय विद्यालय में करियर काउंसलिंग, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के रास्ते संवाद-8 नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शनिवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी), रांची के तत्वावधान में विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं के बाद उपलब्ध शैक्षणिक और व्यावसायिक अवसरों की जानकारी देते हुए भविष्य के लिए सही दिशा चुनने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में जेईपीसी रांची की ओर से पहुंचे शुभम महापात्र और सूर्यदास महापात्र ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रवेश परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के अवसरों से अवगत कराया। उन्होंने मेडिकल, इंजीनियरिंग, विधि, वित्त एवं कराधान तथा प्रशासनिक सेवाओं जैसे प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में करियर ब...