लातेहार, दिसम्बर 5 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। जिला परिषद लातेहार द्वारा नेतरहाट निवासी गौरव कुमार को एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमें महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत नेतरहाट में संचालित नेतरहाट आर्ट विलेज रिसोर्ट के नक्शे को स्वीकृति नहीं कराने पर आपत्ति जताई गई है। नोटिस में कहा गया है कि रिसोर्ट का संचालन बिना स्वीकृत नक्शे के किया जा रहा है, जो नियमों का उल्लंघन है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि पंचायती राज विभाग, झारखंड रांची के निर्देश तथा झारखंड भवन उपविधि (बाईलॉज) 10 अक्टूबर 2017 के अनुसार 5 हजार वर्ग फीट या उससे अधिक क्षेत्रफल वाले भवनों का नक्शा संबंधित जिला परिषद् से स्वीकृत कराना अनिवार्य है। जिला परिषद् ने निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर नक्शा स्वीकृत कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए, अन्यथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी...