नेतन्याहू से मुलाकात के अगले दिन ही एक्शन में डोनाल्ड ट्रंप, US ने ईरान पर फिर किया अटैक
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वाइट हाउस में हुई मुलाकात के अगले ही दिन पश्चिम एशिया में तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है। कूटनीतिक बातचीत के बीच अमेरिका ने ईरान पर दोबारा हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका के मुताबिक यह कार्रवाई जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में की गई है। पहले से ही जारी तनातनी के बीच अब ताजा हमलों ने चिंताएं और बढ़ा दी है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू से करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बातचीत की थी। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने रिश्ते को बेहद सकारात्मक भी बताया था। दोनों पक्षों ने एक बयान जारी कर ईरान पर एकजुटता का संदेश भी दिया था। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.