नई दिल्ली, मार्च 20 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल द्वारा ईरानी गैस फील्ड पर किए गए हमले को लेकर नया बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मना कर दिया गया है कि वह अब फिर से ईरान पर ऐसा हमला दोबारा न करें। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि दोनों देश तेहरान पर हमला करने से पहले एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान पहले दिए गए बयान के विरोधाभासी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इजरायल द्वारा ईरान की गैस फील्ड पर किए गए हमले की जानकारी अमेरिका को नहीं थी। हालांकि, रॉयटर्स के मुताबिक इजरायली अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की थी कि इजरायल ने यह हमला करने से पहले अमेरिका से बात की थी। वाइट हाउस में गुरुवार को जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची के साथ मीडिया से बात करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.