नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने बुधवार को 9/11 जैसे हमले को टाल दिया। अब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी की जमकर सराहना की है। नेतन्याहू ने उन्हें सच्चा हीरो बताते हुए सलाम किया है। इससे पहले मच्छार ने अपनी जान पर खेलकर फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट को हाईजैक और क्रैश कराने की कोशिश से बचाया था। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 ने सऊदी अरब के तबुक की ओर मुड़ने से पहले आपातकालीन सिग्नल भेजे और तेजी से नीचे की ओर जाने लगी। बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी जान पर खेलकर 174 लोगों की जान बचायी। उन्होंने भारतीय पायलट को सच्चा हीरो बताते हुए उनके ...