नई दिल्ली, मार्च 16 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया जा रहा है, जो इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दशकों पुरानी रणनीति की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। नेतन्याहू ने लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी के सबसे रूढ़िवादी तत्वों (ईसाई इवैंजेलिकल्स और कंजर्वेटिव यहूदी) को अपना मुख्य आधार बनाया है। यह अभियान ईरान और उसके प्रॉक्सी समूहों के खिलाफ अभूतपूर्व हमला है, लेकिन यह अल्पकालिक जीत साबित हो सकता है, जिसके आने वाले समय में भारी नुकसान होंगे। नेतन्याहू की रणनीति ने अमेरिका में इजरायल के समर्थन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। यह भी पढ़ें- 300 डॉलर/ बैरल होगा कच्चा तेल... होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का पुराना पोस्ट वायरल पिछले तीन दशकों में नेतन्याहू के नेतृत्व में इजरायल ...