नेट वर्क ठप रहने से खाताधारक हलकान
सोनभद्र, जुलाई 1 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पोस्ट ऑफिस के खाताधारक बुरी तरह हलकान है। भीषण गर्मी में आये दिन नेटवर्क ठप रहने से धन की निकासी हो या आरडी,फिक्स डिपाजिट में धन जमा करना सभी के लिए बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। हाल इतने बदत्तर है कि कई बार स्पीड पोस्ट भेजने के लिए भी नेट वर्क न होने से पोस्ट आफिस कर्मी हाथ खड़े कर दे रहे है। खाताधारको का कहना है कि बीएसएनएल नेट वर्क की समस्या बता रोज चक्कर लगवायें जा रहे है। कई बार शिकायत की गयी लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नही होने से पोस्ट आफिस कर्मियों संग विवाद आम हो गया है। पोस्ट मास्टर अनपरा अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि पोस्ट आफिस में बीएसएनएल नेटवर्क ही उपलब्ध है जो प्राय:खराब रहता है इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी गयी है। नेटवर्क सही होते ही हालात सामान्य हो जायेंगे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.