नेट मीटर का काम धीमा, सीडीओ ने एमडी को लिखा पत्र
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- लखीमपुर। सोलर पैनल छतों पर लगवाने के बाद लोग अब बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। नेट मीटर न लगने की वजह से सोलर का लाभ नहीं मिल रहा है। बताया जाता है कि करीब 500 के आसपास आवेदन पेंडिंग चल रहे हैं। नेट मीटर समय पर न लगने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सीडीओ अभिषेक कुमार ने विद्युत निगम के एमडी को पत्र लिखकर नेट मीटर लगाने का काम तेज कराने और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की संस्तुति की है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जिले में तेजी से सोलर पैनल लगाए गए, लेकिन नेट मीटर लगाए जाने में लापरवाही बरती जा रही है। विभागीय अफसरों की इस मनमानी से उपभोक्ताओं को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। लगातार शिकायतें मिलने पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने संबंधित अफसरों को तलब कर नेट मीटर लगाए जाने के बारे में जानकारी ली। नेट मीटर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.