रांची, जून 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्राचार कर झारखंड चैंबर ने राज्य में सोलर एनर्जी को प्रोत्साहित करने और रूफटॉप सोलर परियोजनाओं के विस्तार को गति देने की मांग की है।

चैंबर की मांगें इस पत्र में चैंबर ने कहा है कि राज्य सरकार ग्रीन एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में सकारात्मक पहल कर रही है। लेकिन नेट मीटरिंग स्वीकृति प्रक्रिया में व्यावहारिक कठिनाइयां इस अभियान की गति को प्रभावित कर रही है। चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व घरेलू उपभोक्ताओं से प्राप्त फीडबैक के अनुसार नेट मीटरिंग स्वीकृति में अनावश्यक विलंब, निरीक्षण प्रक्रियाओं में देरी, तकनीकी आपत्तियों और विभिन्न स्तरों पर समन्वय की कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इससे सौर ऊर्जा संयंत्र...