प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के एक युवक को साइबर अपराधियों ने नेट बैंकिंग सेवा शुरू करने के नाम पर 3.14 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच में जुटी है।जयंतीपुर सुलेमसराय निवासी कल्याण सिंह की तहरीर के मुताबिक, अनजान व्हाट्सएप नंबर से कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। इसके बाद झांसे में लेकर नेट बैंकिंग शुरू करने और उसके लाभ की जानकारी दी। उस पर विश्वास कर कल्याण सिंह ने एटीएम नंबर, आधार नंबर व बैंक खाता नंबर सहित अन्य जानकारी साझा कर दी। इसके बाद शातिर ने बेनी फिसरी बनकर दो अप्रैल को कल्याण सिंह के इंडियन बैंक खाते से दो बार में 3.14 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया। धूमनगंज थाना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.