जौनपुर, फरवरी 18 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फरीदुल मेमोरियल पीजी कॉलेज की छात्रा वंशिता अग्रहरि ने यूजीसी की नेट परीक्षा (शिक्षाशास्त्र) उत्तीर्ण करने पर कॉलेज परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने बुके, पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने इस दौरान उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वंशिता अग्रहरि ने देश की इस कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर महाविद्यालय के साथ साथ इस क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वंशिता ने शिक्षक डॉ. पीयूष श्रीवास्तव को सफलता का श्रेय दिया। इस मौके पर डॉ. निजामुद्दीन, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश यादव, गीता देवी, डॉ. अमित दयनाथ गुप्ता, डॉ. शिव प्रसाद यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.